लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को एक और नोटिस: बनारस पुलिस ने एक मामले में भेजा

Varanasi police ask Neha Singh Rathore: क्षबनारस में पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ को नोटिस जारी किया है। जिसमें 7 दिनों के अंदर बयान दर्ज करने को कहा गया है। ‌ नेहा सिंह को यह तीसरा नोटिस दिया गया है। इस संबंध में नेहा सिंह राठौड़ ने फेसबुक पर फोटो वायरल करते हुए लिखा है कि जितनी मेहनत और तेजी मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है। काश उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती। नेहा सिंह राठौर के फेसबुक पेज पर लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिसमें बहादुर लड़की बताई जा रही है। मामला लंका थाने से जुड़ा है।

फेसबुक पर प्रतिक्रियाओं का अंबार

उत्तर प्रदेश के बनारस के लंका थाना पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को तीसरा नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि 7 दिनों के अंदर थाने में आकर अपना बयान दर्ज कर दें। मामला भड़काऊ पोस्ट और मैसेज से जुड़ा हुआ है। जिस पर उनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

लंका थाना पुलिस ने दिया नोटिस

इसके पहले नेहा सिंह राठौड़ को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी करके बयान दर्ज करने को कहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा सिंह राठौड़ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए 8 जनवरी के आदेश में बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

20 जनवरी को दर्ज कराया था हजरतगंज थाने में बयान

नेहा सिंह राठौर ने 20 जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया था। अब बनारस के लंका थाने से नोटिस आई है। फेसबुक पर की कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। नेहा सिंह राठौर ने लिखा कि लोकतंत्र और संविधान बढ़ाने की इस लड़ाई में यह फिर और सरकारी नोटिस, मेडल, और प्रशस्ति पत्र की तरह है। यह फिर मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते हैं। मेरा हौसला तब तक नहीं टूटेगा जब तक आपका प्रेम और सहयोग मेरे साथ रहेगा। अपना प्रेम और सहयोग बनाए रखिएगा। उन्होंने कहा कि वकीलों से सलाह लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *