मनचाहे स्थायी सशक्त समिति सदस्यों को चुनने पर रोक,17 अप्रैल को चुनाव

भास्कर न्यूज | नोखा नोखा नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति के चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद के भीतर विभिन्न दलों और गुटों के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है, वहीं पार्षदों की सक्रियता भी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। नगर परिषद की यह स्थायी सशक्त समिति काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह समिति विकास योजनाओं, बजट स्वीकृति और विभिन्न प्रशासनिक निर्णयों में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में इस समिति में जगह बनाने के लिए पार्षदों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। कई पार्षदों के बीच आपसी समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं। कुछ पार्षद गुटबाजी से अलग हटकर व्यक्तिगत स्तर पर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। इधर, संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं। छोटे-छोटे समूहों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें समर्थन का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, कुछ पार्षदों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे अंतिम समय तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। नप के स्थायी सशक्त समिति का चुनाव 17 अप्रैल को सासाराम मे आयोजित की जाएगी। नोखा नगर परिषद मे इसकी सरगर्मी इतनी तेज हैं की पार्षद अगल अलग बैठक करते हैं। 25 पार्षदों का नोखा नगर परिषद हैं। भास्कर न्यूज | नोखा नोखा नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति के चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद के भीतर विभिन्न दलों और गुटों के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है, वहीं पार्षदों की सक्रियता भी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। नगर परिषद की यह स्थायी सशक्त समिति काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह समिति विकास योजनाओं, बजट स्वीकृति और विभिन्न प्रशासनिक निर्णयों में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में इस समिति में जगह बनाने के लिए पार्षदों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। कई पार्षदों के बीच आपसी समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं। कुछ पार्षद गुटबाजी से अलग हटकर व्यक्तिगत स्तर पर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। इधर, संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं। छोटे-छोटे समूहों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें समर्थन का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, कुछ पार्षदों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे अंतिम समय तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। नप के स्थायी सशक्त समिति का चुनाव 17 अप्रैल को सासाराम मे आयोजित की जाएगी। नोखा नगर परिषद मे इसकी सरगर्मी इतनी तेज हैं की पार्षद अगल अलग बैठक करते हैं। 25 पार्षदों का नोखा नगर परिषद हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *