‘डीजे पर प्रतिबंध, साउंड बॉक्स पर रोक नहीं’-SDM:गाजे-बाजे के साथ जुलूस में सहयोग करेगा प्रशासन

‘डीजे पर प्रतिबंध, साउंड बॉक्स पर रोक नहीं’-SDM:गाजे-बाजे के साथ जुलूस में सहयोग करेगा प्रशासन

डुमरांव के एसडीएम राकेश कुमार ने श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति द्वारा जुलूस में साउंड सिस्टम पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केवल डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि साउंड बॉक्स पर कोई रोक नहीं है। एसडीएम ने बताया कि महाबीरी झंडा पूजा समिति द्वारा दिए गए आवेदन पर जुलूस के दौरान साउंड बॉक्स बजाने की अनुमति दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जुलूस को लेकर उनके पास दो आवेदन आए थे और दोनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जुलूस के दिन पुलिस बल, अग्निशमन और एंबुलेंस तैनात शांति समिति की बैठक के दौरान उपजे विवाद पर एसडीएम ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अनुमंडल प्रशासन महाबीरी झंडा जुलूस निकालने के लिए हर संभव मदद करता आया है और आगे भी करेगा। जुलूस के मद्देनजर पुलिस बल, अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस को तैयार रखा गया है। एक सवाल के जवाब में एसडीएम ने कहा कि वसंत पंचमी से पहले नियमों और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत सभी डीजे संचालकों से बंध पत्र भरवाया गया था। उन्होंने इसे प्रशासन की नियमित प्रक्रिया बताया और उन अफवाहों को खारिज किया कि यह किसी साजिश के तहत किया गया है। रामनवमी के दिन जुलूस निकलेगा या नहीं इसपर सस्पेंस दूसरी ओर, बड़ी संगत मठिया में श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के सदस्यों की भी एक बैठक हुई। हालांकि, मीडिया को संबोधित करते समय समिति संयोजक इस निर्णय पर नहीं पहुंच पाए कि रामनवमी के दिन जुलूस निकलेगा या नहीं। समिति के सदस्य मठिया परिसर में ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर शांति समिति की बैठक में हुए विवाद पर खेद जताने के बाद, अब निर्णय श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के पाले में है। पूरे शहर की निगाहें समिति के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। डुमरांव के एसडीएम राकेश कुमार ने श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति द्वारा जुलूस में साउंड सिस्टम पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केवल डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि साउंड बॉक्स पर कोई रोक नहीं है। एसडीएम ने बताया कि महाबीरी झंडा पूजा समिति द्वारा दिए गए आवेदन पर जुलूस के दौरान साउंड बॉक्स बजाने की अनुमति दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जुलूस को लेकर उनके पास दो आवेदन आए थे और दोनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जुलूस के दिन पुलिस बल, अग्निशमन और एंबुलेंस तैनात शांति समिति की बैठक के दौरान उपजे विवाद पर एसडीएम ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अनुमंडल प्रशासन महाबीरी झंडा जुलूस निकालने के लिए हर संभव मदद करता आया है और आगे भी करेगा। जुलूस के मद्देनजर पुलिस बल, अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस को तैयार रखा गया है। एक सवाल के जवाब में एसडीएम ने कहा कि वसंत पंचमी से पहले नियमों और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत सभी डीजे संचालकों से बंध पत्र भरवाया गया था। उन्होंने इसे प्रशासन की नियमित प्रक्रिया बताया और उन अफवाहों को खारिज किया कि यह किसी साजिश के तहत किया गया है। रामनवमी के दिन जुलूस निकलेगा या नहीं इसपर सस्पेंस दूसरी ओर, बड़ी संगत मठिया में श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के सदस्यों की भी एक बैठक हुई। हालांकि, मीडिया को संबोधित करते समय समिति संयोजक इस निर्णय पर नहीं पहुंच पाए कि रामनवमी के दिन जुलूस निकलेगा या नहीं। समिति के सदस्य मठिया परिसर में ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर शांति समिति की बैठक में हुए विवाद पर खेद जताने के बाद, अब निर्णय श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के पाले में है। पूरे शहर की निगाहें समिति के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *