बमेश्वर मुखिया की बहू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:26 जनवरी तक कार्रवाई न होने पर दी चेतावनी, बोली-सम्राट चौधरी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया क्या

बमेश्वर मुखिया की बहू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:26 जनवरी तक कार्रवाई न होने पर दी चेतावनी, बोली-सम्राट चौधरी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया क्या

मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की माैत के मामले का खुलासा SIT अब तक नहीं कर पाई है। ​​​​​इधर, जहानाबाद में ​​ब्रह्मेश्वर मुखिया की बहू रूबी कुमारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अब फिर वो पुराना दौर आएगा। सम्राट चौधरी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है। हमारे समाज के पास बुलडोजर है। 26 जनवरी तक एक्शन नहीं होता तो हम खुद एक्शन लेंगे। मेरे समाज के लोग अपनी बहू-बेटियों की सुरक्षा करना जानते हैं। उन्होंने पहले भी जब हमारे समाज के साथ गलत हुआ है हमलोगों ने करारा जवाब दिया है। यदि इस बार भी बहू-बेटियों की इज्जत लूटने वालों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो वे फिर से करारा जवाब देंगे। छात्रा ने एंटी डिप्रेशन की गाेली जहानाबाद से खरीदी थी इधर SIT की जांच में यह बात सामने आई है कि उसने नींद की गाेली जहानाबाद में 26 दिसंबर काे खरीदी और उसे लेकर 5 जनवरी काे पटना आई थी। शंभू गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से पुलिस ने छात्रा के कमरे से मिली दवा की खाली रैपर लिया था। इसके बाद उस दवा के बैच नंबर की मदद से जहानाबाद स्थित दवा दुकान तक पहुंच गई। उसने एंटी डिप्रेशन की गाेली छह पत्ता खरीदी थी। जहानाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया जांच के लिए SIT की दो टीमें बुधवार को जहानाबाद स्थि​त छात्रा के गांव पहुंचीं। एक महिला डीएसपी की अगुवाई में टीम ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की और वहां से एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। एसआईटी की दूसरी टीम में परसा बाजार की थानाध्यक्ष मोनिका रानी और जक्कनपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। हिरासत में लिया गया युवक चालक है। एसआईटी जहानाबाद के नगर थाने भी पहुंची और कुछ देर वहां रुकने के बाद टेहटा-मखदुमपुर की ओर रवाना हो गई। एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी जांच के बाबत अभी कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। मामला गरमाने की वजह से पुलिस ठोस नतीजे पर पहुंचने के बाद ही कोई बात करना चाह रही है, ताकि किरकिरी न हो। पुलिस इन सवालों का जवाब चाहती है छात्रा के मोबाइल काे एसआईटी ने एफएसएल भेज दिया है। मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए गए हैं। पुलिस चाह रही है कि उसके मोबाइल के सारा डाटा वापस आ जाए ताकि पूरी हकीकत का पता चल सके। पिता बोले- SIT हमें परेशान कर रही है छात्रा के पिता का आरोप है कि बुधवार को पांचवे दिन भी SIT की टीम ने परिवार के लोगों से बात की। परिजनों का आरोप है कि SIT बार-बार एक जैसे सवाल पूछ रही है। SIT बार-बार यह कहती है कि आपकी बेटी ने गलती है। उसने सुसाइड किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को खोया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ही संदेह के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। पप्पू यादव ने हॉस्टल गर्ल्स के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पूरे मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े किए। इन सबके बीच सांसद ने पटना और बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसमें लड़कियां किसी भी तरह के टॉर्चर, डर, शैक्षणिक और आर्थिक सहायता को लेकर कॉल कर सकती हैं। मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की माैत के मामले का खुलासा SIT अब तक नहीं कर पाई है। ​​​​​इधर, जहानाबाद में ​​ब्रह्मेश्वर मुखिया की बहू रूबी कुमारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अब फिर वो पुराना दौर आएगा। सम्राट चौधरी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है। हमारे समाज के पास बुलडोजर है। 26 जनवरी तक एक्शन नहीं होता तो हम खुद एक्शन लेंगे। मेरे समाज के लोग अपनी बहू-बेटियों की सुरक्षा करना जानते हैं। उन्होंने पहले भी जब हमारे समाज के साथ गलत हुआ है हमलोगों ने करारा जवाब दिया है। यदि इस बार भी बहू-बेटियों की इज्जत लूटने वालों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो वे फिर से करारा जवाब देंगे। छात्रा ने एंटी डिप्रेशन की गाेली जहानाबाद से खरीदी थी इधर SIT की जांच में यह बात सामने आई है कि उसने नींद की गाेली जहानाबाद में 26 दिसंबर काे खरीदी और उसे लेकर 5 जनवरी काे पटना आई थी। शंभू गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से पुलिस ने छात्रा के कमरे से मिली दवा की खाली रैपर लिया था। इसके बाद उस दवा के बैच नंबर की मदद से जहानाबाद स्थित दवा दुकान तक पहुंच गई। उसने एंटी डिप्रेशन की गाेली छह पत्ता खरीदी थी। जहानाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया जांच के लिए SIT की दो टीमें बुधवार को जहानाबाद स्थि​त छात्रा के गांव पहुंचीं। एक महिला डीएसपी की अगुवाई में टीम ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की और वहां से एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। एसआईटी की दूसरी टीम में परसा बाजार की थानाध्यक्ष मोनिका रानी और जक्कनपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। हिरासत में लिया गया युवक चालक है। एसआईटी जहानाबाद के नगर थाने भी पहुंची और कुछ देर वहां रुकने के बाद टेहटा-मखदुमपुर की ओर रवाना हो गई। एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी जांच के बाबत अभी कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। मामला गरमाने की वजह से पुलिस ठोस नतीजे पर पहुंचने के बाद ही कोई बात करना चाह रही है, ताकि किरकिरी न हो। पुलिस इन सवालों का जवाब चाहती है छात्रा के मोबाइल काे एसआईटी ने एफएसएल भेज दिया है। मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए गए हैं। पुलिस चाह रही है कि उसके मोबाइल के सारा डाटा वापस आ जाए ताकि पूरी हकीकत का पता चल सके। पिता बोले- SIT हमें परेशान कर रही है छात्रा के पिता का आरोप है कि बुधवार को पांचवे दिन भी SIT की टीम ने परिवार के लोगों से बात की। परिजनों का आरोप है कि SIT बार-बार एक जैसे सवाल पूछ रही है। SIT बार-बार यह कहती है कि आपकी बेटी ने गलती है। उसने सुसाइड किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को खोया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ही संदेह के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। पप्पू यादव ने हॉस्टल गर्ल्स के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पूरे मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े किए। इन सबके बीच सांसद ने पटना और बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसमें लड़कियां किसी भी तरह के टॉर्चर, डर, शैक्षणिक और आर्थिक सहायता को लेकर कॉल कर सकती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *