Bamboo Massage Trend 2026: इन दिनों सोशल मीडिया पर बैम्बू मसाज यानी बांस से की जाने वाली मालिश का बड़ा क्रेज देखा जा रहा है। लोग वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि गर्म बांस की लकड़ियों से शरीर पर मसाज करवाने से मोटापा कम (Motapa Kam Karne Ka Tarika) होता है और चर्बी गायब हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ मसाज से शरीर का फैट कैसे पिघल सकता है? आज हम आपको बताएंगे कि क्या आपको इस पर पैसा खर्च करना चाहिए या नहीं।
क्या है ये बैम्बू मसाज और कैसे होती है? (What is Bamboo Massage Therapy)
बैम्बू थैरेपी कोई जादू नहीं, बल्कि एक पुराने समय से चली आ रही मसाज की तकनीक है। इसमें अलग-अलग साइज और मोटाई की बांस की लकड़ियों को एक ही आंच पर गर्म किया जाता है। फिर इन गर्म लकड़ियों को शरीर की मांसपेशियों पर रोल किया जाता है और प्रेशर दिया जाता है। यह एक तरह की डीप टिश्यू मसाज है, जो शरीर में होने वाले दर्द और थकान को दूर करता है।
इसके असली फायदे
- मांसपेशियों का दर्द गायब: अगर आपकी मसल्स में बहुत ज्यादा दर्द या खिंचाव रहता है, तो बांस का प्रेशर उसे खत्म कर देता है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: मसाज से पूरे शरीर में खून का दौरा बढ़ता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है।
- ग्लोइंग स्किन: यह मसाज शरीर के टॉक्सिन्स यानी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे स्किन पहले से ज्यादा साफ और चमकदार नजर आती है।
- रिलैक्सेशन के लिए: अगर आप ऑफिस के काम या भागदौड़ से थक चुके हैं, तो यह रिलैक्सेशन का सबसे अच्छा तरीका है। इससे अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है।
ये फैट बर्नर नहीं, रिलैक्सेशन है
बैम्बू मसाज आपकी थकान मिटाने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के लिए तो बहुत अच्छी है, लेकिन इसे वजन घटाने का तरीका मानना बिल्कुल गलत है। ऐसी कोई मसाज नहीं है जिससे फैट बर्न होता है। यह सिर्फ बॉडी को डिटॉक्स करने और रिलैक्स करने का एक तरीका है। यह मसाज शरीर की सूजन कम कर सकती है और वाटर रिटेंशन को ठीक करके स्किन को थोड़ा टोन कर सकती है, पर आपका फैट इससे कम नहीं होगा।
क्यों वायरल हो रहा बांस से मालिश का ट्रेंड?
जब भी कोई चीज बिना मेहनत के रिजल्ट देने का वादा करती है, तो वह जल्दी ट्रेंड में आ जाती है। आजकल लोग सोचते हैं कि
उन्हें जिम में घंटों पसीना भी न बहाने पड़े और डाइट भी कंट्रोल नहीं करनी पड़े, सिर्फ मसाज पार्लर में बैठे रहने से ही वजन कम हो जाए। इसी वजह से 5-20-30 या 20-10 मेथड की तरह अब बैम्बू मसाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
वजन घटाने का असली तरीका
अगर आप वाकई वजन कम करना चाहते हैं, तो शॉर्टकट के पीछे न भागें। एक बैलेंस डाइट और रोजाना एक्सरसाइज से आप हमेशा फिट रह सकते हैं। बैम्बू थैरेपी को आप रिलैक्सेशन के लिए ले सकते हैं, लेकिन इसे जिम का रिप्लेसमेंट मत मानिए। कोई भी ऐसा नया तरीका आजमाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। शॉर्टकट के चक्कर में सेहत को दांव पर न लगाएं।


