बलरामपुर पुलिस ने 9 साल से फरार वारंटी को पकड़ा:2017 के दंगा और मारपीट मामले में चल रहा था फरार

बलरामपुर पुलिस ने 9 साल से फरार वारंटी को पकड़ा:2017 के दंगा और मारपीट मामले में चल रहा था फरार

बलरामपुर जिले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना गौरा चौराहा पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए 9 साल पुराने मामले में वांछित आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिलेभर में वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल राजेश वर्मा की टीम ने आरोपी राम फेर उर्फ नरदाहे को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 के मुकदमे (अपराध संख्या 457/17) में दंगा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *