बलिया पुलिस ने किया फुल ड्रेस परेड रिहर्सल:गणतंत्र दिवस की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण

बलिया पुलिस ने किया फुल ड्रेस परेड रिहर्सल:गणतंत्र दिवस की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण

बलिया पुलिस के परेड ग्राउंड में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिहर्सल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड की कमान क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने संभाली। इसमें सभी टोलियों ने टोलीवार हिस्सा लिया। रिहर्सल परेड में मोटरसाइकिल दस्ता, एसओजी दस्ता, पीआरवी 112 दस्ता, स्पेशल टीम दस्ता, यातायात दस्ता, फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम दस्ता, रेडियो शाखा, फायर टीम, महिला पुलिस दस्ता, प्रिजन वाहन और पुलिस बैंड ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। पहले 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस अधीक्षक ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए एकरूपता बनाए रखने और टोलीवार बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी और प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कुछ स्थानीय नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *