बलिया नगर पालिका कार्यालय बना मयखाना:सरकारी मेज पर शराब पार्टी करते दिखे कर्मचारी

बलिया नगर पालिका कार्यालय बना मयखाना:सरकारी मेज पर शराब पार्टी करते दिखे कर्मचारी

बलिया नगर पालिका कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्यालय के भीतर कर्मचारी सरकारी मेज पर शराब पीते और जश्न मनाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर पालिका बलिया के कर्मचारी एक मेज पर शराब की बोतलें और गिलास रखे हुए हैं। वे शराब के पैक बना रहे हैं और एक-दूसरे को परोस रहे हैं। यह घटना सरकारी कार्यालय के अंदर हुई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली से पहले 28 फरवरी का है, जब कर्मचारियों ने कार्यालय के अंदर शराब पार्टी की थी। यह ऐसे समय में सामने आया है जब बलिया शहर कूड़े के ढेर से परेशान है, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय में शराब पार्टी में व्यस्त दिख रहे हैं। इस मामले पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। पहले उनका मोबाइल व्यस्त बताया, और बाद में तीन बार पूरी रिंग जाने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *