बजरंग दल कार्यकर्ता पर हरथला बाजार में हमला:गौसेवा से जुड़े पुराने विवाद में युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच शुरू

बजरंग दल कार्यकर्ता पर हरथला बाजार में हमला:गौसेवा से जुड़े पुराने विवाद में युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच शुरू

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरथला बाजार में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर हमला किया गया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में भटावली कांठ रोड निवासी दीप चौधरी ने बताया कि उनके छोटे भाई वंश चौधरी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। वंश मदा नगर क्षेत्र में गौसेवा का कार्य करते हैं। आरोप है कि 6 फरवरी की शाम करीब 5:20 बजे वंश किसी काम से हरथला बाजार गए थे। वहां पहले से मौजूद सहजेब अली उर्फ पोन्टी ने वंश को रोक लिया। थोड़ी देर बाद जैकी नामक युवक भी मौके पर पहुंचा। गौसेवा से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर पोन्टी ने अपने साथियों सलमान और हसनैन के साथ मिलकर वंश के साथ मारपीट की। तहरीर के अनुसार, सहजेब और जैकी ने वंश के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके से गुजर रहे सचिन पुत्र रघुनाथ ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि जब सचिन घायल वंश को वहां से ले जाने लगे, तो पोन्टी ने उन पर फायरिंग भी की। हालांकि, गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। वंश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *