बैढ़न बस स्टैंड, काली मंदिर रोड से अतिक्रमण हटा:सड़क पर दुकानें लगाने और ठेला चालकों से लगता था जाम

बैढ़न बस स्टैंड, काली मंदिर रोड से अतिक्रमण हटा:सड़क पर दुकानें लगाने और ठेला चालकों से लगता था जाम

सिंगरौली जिले के बैढ़न में शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग का अभियान चलाया। थाना रोड, बस स्टैंड और काली मंदिर रोड पर अचानक पुलिस के उतरने से सड़क घेरे खड़े दुकानदारों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहे। बैढ़न बस स्टैंड और काली मंदिर रोड पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी। यहां से रीवा, सतना, सीधी समेत छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लिए बसें चलती हैं। पास की सब्जी मंडी में दुकानदारों और ठेला चलाने वालों ने बेतरतीब तरीके से सड़क घेर रखी थी, जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी होती थी। अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी अभियान के दौरान पुलिस ने फुटपाथ और सड़कों पर दुकान सजाने वालों को कड़ी हिदायत दी। जो ठेले और दुकानें रास्ते में रुकावट डाल रहे थे, उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस की इस मुस्तैदी से सड़कें काफी हद तक साफ नजर आईं। नियमित जारी रहेगी कार्रवाई बैढ़न थाने के एसआई उदय करिहार ने बताया कि शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना और ट्रैफिक को पटरी पर लाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने साफ किया कि बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम जनता को जाम से छुटकारा मिल सके और पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *