बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मंगलवार को विधायक की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट की अनुमति के बाद अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में विधानसभा लाया जाएगा। शपथ की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अनंत सिंह को केवल शपथ ग्रहण के लिए अनुमति दी है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिली है। ऐसे में शपथ समारोह के अलावा उन्हें किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। शपथ के बाद वे फिर न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौट जाएंगे। भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह को जेल से विधानसभा तक लाने और ले जाने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। एस्कॉर्ट वाहन, क्विक रिस्पॉन्स टीम मौजूद रहेगी। विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश पर सख्त जांच व्यवस्था लागू की गई है। किसी भी तरह की भीड़ या समर्थकों के जमावड़े पर पूरी तरह रोक रहेगी। हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई से इनकार किया अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले करीब 3 महीनों से बेऊर जेल में बंद हैं। सिविल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने 24 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि जिस पीठ में मामले की सुनवाई के लिए लिस्टिंग हुई थी, उस कोर्ट के जज ने सुनवाई से इनकार कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई के लिए दूसरे कोर्ट में लिस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। बिहार विधानसभा में 242 विधायक शपथ ले चुके हैं बिहार विधानसभा में 242 विधायक शपथ ले चुके हैं। बाहुबली अनंत सिंह ने शपथ नहीं ली है। अनंत सिंह जेल में बंद हैं। इस कारण शपथ नहीं ले सके। संविधान के आर्टिकल-188 और आर्टिकल-193 में विधायकों की शपथ की प्रक्रिया और अधिकार का जिक्र है। उसके मुताबिक… 28206 वोट से जीते अनंत सिंह अनंत सिंह 28206 वोटों के अंतर से मोकामा सीट से जीतकर विधायक बने हैं। उन्हें 91416 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजद की प्रत्याशी वीणा देवी रहीं। उन्हें 63210 वोट मिले। अनंत सिंह की जीत के जश्न में पुराने बंगले में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। अनंत सिंह के भोज की 2 तस्वीरें… 2020 में कोर्ट ने अनंत सिंह को दी थी इजाजत 2020 विधानसभा चुनाव में भी अनंत सिंह जेल से ही चुनाव जीते थे। जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो उन्होंने शपथ लेने के लिए पैरोल मांगी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और उन्होंने विधानसभा में आकर शपथ ली थी। अब जानिए वो पूरा मामला जिसे लेकर अनंत सिंह जेल में बंद हैं 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह पर लगे थे। उन्हें 1 नंवबर की रात गिरफ्तार किया गया था। 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद बेऊर जेल में डाला गया। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। घोड़े, गाय और गाड़ियों के शौकीन हैं अनंत सिंह ———————- ये खबर भी पढ़ें… ‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO:अनंत सिंह को IGIMS लाई थी पुलिस; RJD बोली- CM के दुलारे खलनायक अस्पताल में रीलबाजी कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं। 2 दिन पहले उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए IGIMS लाया गया था। यहां पर अनंत सिंह का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के साथ खलनायक फिल्म का गाना लगाकर रील बनाई गई है। इस पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पूरी खबर पढ़ें… बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मंगलवार को विधायक की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट की अनुमति के बाद अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में विधानसभा लाया जाएगा। शपथ की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अनंत सिंह को केवल शपथ ग्रहण के लिए अनुमति दी है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिली है। ऐसे में शपथ समारोह के अलावा उन्हें किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। शपथ के बाद वे फिर न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौट जाएंगे। भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह को जेल से विधानसभा तक लाने और ले जाने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। एस्कॉर्ट वाहन, क्विक रिस्पॉन्स टीम मौजूद रहेगी। विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश पर सख्त जांच व्यवस्था लागू की गई है। किसी भी तरह की भीड़ या समर्थकों के जमावड़े पर पूरी तरह रोक रहेगी। हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई से इनकार किया अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले करीब 3 महीनों से बेऊर जेल में बंद हैं। सिविल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने 24 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि जिस पीठ में मामले की सुनवाई के लिए लिस्टिंग हुई थी, उस कोर्ट के जज ने सुनवाई से इनकार कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई के लिए दूसरे कोर्ट में लिस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। बिहार विधानसभा में 242 विधायक शपथ ले चुके हैं बिहार विधानसभा में 242 विधायक शपथ ले चुके हैं। बाहुबली अनंत सिंह ने शपथ नहीं ली है। अनंत सिंह जेल में बंद हैं। इस कारण शपथ नहीं ले सके। संविधान के आर्टिकल-188 और आर्टिकल-193 में विधायकों की शपथ की प्रक्रिया और अधिकार का जिक्र है। उसके मुताबिक… 28206 वोट से जीते अनंत सिंह अनंत सिंह 28206 वोटों के अंतर से मोकामा सीट से जीतकर विधायक बने हैं। उन्हें 91416 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजद की प्रत्याशी वीणा देवी रहीं। उन्हें 63210 वोट मिले। अनंत सिंह की जीत के जश्न में पुराने बंगले में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। अनंत सिंह के भोज की 2 तस्वीरें… 2020 में कोर्ट ने अनंत सिंह को दी थी इजाजत 2020 विधानसभा चुनाव में भी अनंत सिंह जेल से ही चुनाव जीते थे। जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो उन्होंने शपथ लेने के लिए पैरोल मांगी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और उन्होंने विधानसभा में आकर शपथ ली थी। अब जानिए वो पूरा मामला जिसे लेकर अनंत सिंह जेल में बंद हैं 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह पर लगे थे। उन्हें 1 नंवबर की रात गिरफ्तार किया गया था। 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद बेऊर जेल में डाला गया। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। घोड़े, गाय और गाड़ियों के शौकीन हैं अनंत सिंह ———————- ये खबर भी पढ़ें… ‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO:अनंत सिंह को IGIMS लाई थी पुलिस; RJD बोली- CM के दुलारे खलनायक अस्पताल में रीलबाजी कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं। 2 दिन पहले उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए IGIMS लाया गया था। यहां पर अनंत सिंह का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के साथ खलनायक फिल्म का गाना लगाकर रील बनाई गई है। इस पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पूरी खबर पढ़ें…


