पटना में कारोबारी की गाड़ी से बैग चोरी, CCTV:6 लाख कैश और लैपटॉप-डॉक्यूमेंट था, 90 फीट कॉर्नर पर खड़ी थी कार

पटना में कारोबारी की गाड़ी से बैग चोरी, CCTV:6 लाख कैश और लैपटॉप-डॉक्यूमेंट था, 90 फीट कॉर्नर पर खड़ी थी कार

पटना के कंकड़बाग इलाके में कारोबारी की गाड़ी से लैपटॉप और रुपए लेकर शातिर फरार हो गए हैं। कारोबारी ओमप्रकाश ने बताया कि 90 फीट कॉर्नर पर आदित्य विजन के नीचे उनकी गाड़ी खड़ी थी। शाम 7:35 बजे घर जाने के लिए स्टाफ ने उसमें बैग रखा। गाड़ी के पास में पहुंचने वाला थे। इससे पहले गाड़ी में रखे दो बैग शातिर लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मेरे बैग में दो लैपटॉप डॉक्यूमेंट और 6 लाख 3900 रुपए कैश थे। घटना का CCTV आया सामने घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चार-पांच की संख्या में अज्ञात शख्स दुकान के ठीक सामने गाड़ी की रेकी करते नजर आ रहे हैं। इसमें से एक पहले गाड़ी के पास जाता है। आराम से दरवाजे खोलता है, और उसमें से दो काले रंग का बैग लेकर 90 फीट बाईपास की ओर फरार हो जाता है। उसके पीछे-पीछे पहले से रिकी कर रहे शख्स भी चले जाते हैं। सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच की है। घटना के वक्त सभी जींस और शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी हो चुकी है घटना इस लोकेशन पर इस तरीके की घटना पहले भी हो चुकी है। घटना को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है इसके मॉडस से पता चल रहा है कि यह पूरी तरह से संगठित गिरोह है। कंकड़बाग थाने की पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल छानबीन जारी है। पटना के कंकड़बाग इलाके में कारोबारी की गाड़ी से लैपटॉप और रुपए लेकर शातिर फरार हो गए हैं। कारोबारी ओमप्रकाश ने बताया कि 90 फीट कॉर्नर पर आदित्य विजन के नीचे उनकी गाड़ी खड़ी थी। शाम 7:35 बजे घर जाने के लिए स्टाफ ने उसमें बैग रखा। गाड़ी के पास में पहुंचने वाला थे। इससे पहले गाड़ी में रखे दो बैग शातिर लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मेरे बैग में दो लैपटॉप डॉक्यूमेंट और 6 लाख 3900 रुपए कैश थे। घटना का CCTV आया सामने घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चार-पांच की संख्या में अज्ञात शख्स दुकान के ठीक सामने गाड़ी की रेकी करते नजर आ रहे हैं। इसमें से एक पहले गाड़ी के पास जाता है। आराम से दरवाजे खोलता है, और उसमें से दो काले रंग का बैग लेकर 90 फीट बाईपास की ओर फरार हो जाता है। उसके पीछे-पीछे पहले से रिकी कर रहे शख्स भी चले जाते हैं। सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच की है। घटना के वक्त सभी जींस और शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी हो चुकी है घटना इस लोकेशन पर इस तरीके की घटना पहले भी हो चुकी है। घटना को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है इसके मॉडस से पता चल रहा है कि यह पूरी तरह से संगठित गिरोह है। कंकड़बाग थाने की पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल छानबीन जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *