गुरुग्राम में रंगदारी नहीं देने पर पीटकर अधमरा किया:बादशाहपुर के बदमाश टिल्लू पर आरोप, एक लाख वसूल चुका, अब दो लाख मांगे

गुरुग्राम में रंगदारी नहीं देने पर पीटकर अधमरा किया:बादशाहपुर के बदमाश टिल्लू पर आरोप, एक लाख वसूल चुका, अब दो लाख मांगे

गुरुग्राम में टिल्लू नाम के बदमाश ने बादशाहपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी। शख्स द्वारा इंकार करने पर उसे इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां आईसीयू में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बादशाहपुर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई सुरेंद्र ने अस्थाई कमरे और झोपड़ियां बना रखी है। इनको वह किराए पर देने का काम करता है। काफी समय से बदमाश टिल्लू उसके भाई को रुपए देने का दबाव बना रहा है। डर के मारे उसने एक लाख दे भी दिए थे, लेकिन वह दो लाख और मांग रहा है। मारपीट कर अधमरा किया हाल ही में पुलिस की तरफ से टिल्लू के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवाया गया था। जिससे स्थानीय लोगों में उसका खौफ कुछ कम हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपनी डिमांड जारी रखी। जब सुरेंद्र ने उसे दो लाख देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके भाई को पकड़ लिया और बुरी तरीके से मारपीट की। पीड़ित को गंभीर चोट आई हैं पीड़ित के भाई ने बताया कि टिल्लू बादशाहपुर का ही रहने वाला है और पहले भी इस तरह के अपराधों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, मारपीट, हत्या के प्रयास और अवैध कब्जे शामिल हैं। हमले में सुरेंद्र के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, कई जगह फ्रैक्चर हुए और वह बेहोश हो गया। जांच कर रही पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की शिकायत पीड़ित के भाई ने बादशाहपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है। टिल्लू एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ थाना बादशाहपुर सहित अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने टिल्लू गैंग की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की है, जहां सरकारी जमीन पर कब्जा कर रंगदारी वसूली जा रही थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *