बूंदी में महिला दिवस पर बैडमिंटन मैत्री मैच आयोजित:महिला खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल, संघ ने किया सम्मानित

बूंदी में महिला दिवस पर बैडमिंटन मैत्री मैच आयोजित:महिला खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल, संघ ने किया सम्मानित

बूंदी में विश्व महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला बैडमिंटन संघ ने महिला खिलाड़ियों के लिए एकल और युगल मैत्री बैडमिंटन मैचों का आयोजन किया। इस दौरान मातृ शक्ति का सम्मान भी किया गया। संघ के सचिव मुकेश दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट और बैडमिंटन खिलाड़ी आशु गुप्ता ने महिला खिलाड़ियों को दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में कविता नुवाल, रानू खंडेलवाल, शिखा पंचोली, जयति गर्ग, अनीता जैन, दीपिका, कृष्णा और गायत्री शक्तिमान शामिल थीं। आयोजित एकल और युगल मैत्री मैचों में जयति गर्ग, शिखा पंचोली, कविता नुवाल, रानू खंडेलवाल, अनीता जैन और दीपिका ने जीत हासिल की। संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट ने विजेता, उपविजेता और सभी प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ रहने के लिए हमेशा खेलते रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में, संघ के बैडमिंटन खिलाड़ी कुलदीप सिंह हाडा और बंटी दाखेड़ा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *