Badminton Asia Championship: Ayush Shetty ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर जगाई उम्मीद, PV Sindhu हुईं बाहर

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन पी वी सिंधू महिला एकल में हारकर बाहर हो गई।
विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपै के चि यू जेन को 21 . 16, 21 . 12 से हराया। अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
भारत के बाकी खिलाड़ियों के लिये बृहस्पतिवार का दिन निराशाजनक रहा।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 18, 21 . 8 से हराया।
कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एच एस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21 . 12, 21 . 19 से मात दी।
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जी ओर तो ई वेइ ने 21 . 13, 21 . 14 से हराया।
महिला एकल में उन्नति हुडा जापान की विश्व नंबर नौ टोमोका मियाजाकी से 17 . 21 9 . 21 से हार गईं, जबकिप्रिया कोंजेंगबम एवं श्रुति मिश्रा की महिला जोड़ी जापान की युकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोतो की जोड़ी से 10 . 21 13 . 21 से हार गईं। 

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *