आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ लगातार करते रहे दुष्कर्म, बुरे फंसे बाबा और उसके सहयोगी, मचा बवाल

आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ लगातार करते रहे दुष्कर्म, बुरे फंसे बाबा और उसके सहयोगी, मचा बवाल

ओडिशा में पुलिस ने शनिवार को एक 78 वर्षीय स्वयंभू बाबा और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है।

आरोपियों की पहचान अजय सामंतराय और उसके सहयोगी सुकांत बिस्वाल के रूप में हुई है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से बताया कि सामंतराय देउलियापटना गांव में भाई-भाई मठ चलाते हैं।

पीड़िता ने रिश्तेदार को बताई पूरी कहानी

बिस्वाल पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, उसने कथित तौर पर पीड़िता के परिवार को उसकी पढ़ाई और स्वास्थ्य में सुधार के लिए उसे आश्रम भेजने के लिए मनाया था।

आश्रम में बाबा और बिस्वाल दोनों ने नाबालिग लड़के के साथ बार-बार बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने इस वारदात से तंग आकर आखिरकार अपने एक रिश्तेदार को अपनी आपबीती बताई।

गोलीकांड के बाद उजागर हुआ मामला

सामूहिक दुष्कर्म का मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता के एक रिश्तेदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 5 अक्टूबर को लड़की के साथ हुई घिनौनी करतूत का बदला लेने के लिए आश्रम के दो सदस्यों पर गोलियां चला दीं। हमलावर की पहचान सूरज राउत के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया राउत और उसके मित्र ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदे थे। उन्होंने अगस्त में भी दो बार मठ में सामंतराय पर हमला करने की कोशिशें की थीं, लेकिन असफ रहे।

5 अक्टूबर को, वे फिर से आश्रम पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उनका सामना किया। इसके बाद राउत और उसके मित्र ने आश्रमवासियों सुनील बारिक और अशोक मोहंती पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आगे बताया कि गोलीबारी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगा लिया। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी जब्त कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच ​​से यह भी पता चला कि महिलाओं सहित कई भक्त धार्मिक उद्देश्यों और बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सौभाग्य के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मठ में ठहरते हैं।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या स्वयंभू बाबा ने अन्य महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का भी यौन उत्पीड़न किया है। उन्होंने मठ को भी सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *