छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं पर 24 घंटे के अंदर ही बैक-टू-बैक FIR दर्ज हुई है। इनमें एक भाजपा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता हैं तो वहीं दूसरे भाजपा जिला बॉडी के कोषाध्यक्ष और गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना के भाई मनीष सुराना हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष पर एक सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी को घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगा है, तो वहीं मनीष सुराना पर पुलिस थाना के अंदर घुसकर एक अन्य सर्राफा व्यापारी डूंगर मल सोनी के साथ गुंडागर्दी का आरोप है। हालांकि, इन दोनों नेताओं ने आरोपों को गलत बताया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो 2 दिनों के अंदर 3 मामलों में FIR के लिए कुल 5 लिखित शिकायत मिली। 4 FIR दर्ज हो चुकी है, जबकि 1 शिकायत पर जांच चल रही है। इधर, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बताकर जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता का पुतला दहन किया है। शहर में तनाव, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात दंतेवाड़ा जिले के गीदम में पिछले 3-4 दिनों से तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले ने पहले राजनीतिक और अब सामाजिक तूल भी पकड़ लिया है। 2 दिन पहले (14 जनवरी) की शाम सर्व गुप्ता समाज ने चक्का जाम किया था। एक दिन पहले (15 जनवरी) को स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने अपनी प्रतिष्ठानें बंद रखी थी। गीदम में दिनभर बैठक चली। इसी दिन रात में व्यापारी संघ को आपात बैठक भी बुलानी पड़ी थी। 13 जनवरी से लेकर अब तक (16 जनवरी) गीदम पुलिस थाने में बैक टू बैक BJP नेताओं से लेकर व्यापारी तक के खिलाफ 4 FIR भी दर्ज हो चुकी है। एक शिकायत पर जांच चल रही है। स्थिति को कंट्रोल करने पुलिस अफसरों की भी बैठक हुई है। पुलिस का दावा है कि स्थिति कंट्रोल में है। व्यापारियों के समर्थन में आई कांग्रेस सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस भी सामने आई है। 16 जनवरी को गीदम के बस स्टैंड में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी, तूलिका कर्मा, सुलोचना कर्मा, इंदिरा शर्मा, अनिल कर्मा के नेतृत्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता का पुतला दहन किया गया है। इस दौरान पुलिस जवानों के साथ कांग्रेसियों की झूमाझटकी भी हुई। पहले जानिए सभी FIR पर कौन -कौन सी धाराएं लगीं ऐसे समझिए किसने किसके खिलाफ कार्रवाई शिकायत SDOP बोले- 4 FIR और 1 आवेदन की जांच गीदम SDOP गोविंद सिंह दीवान ने कहा कि, पुलिस थाना में कुल 3 अलग-अलग केस आए हैं। इनमें 2 केस में काउंटर FIR दर्ज की गई है। यानी कुल 4 FIR हुई है। एक अन्य शिकायत पर हम जांच कर रहे हैं।


