जबलपुर में बाबू सिंधी एनएसए के तहत गिरफ्तार:22 आपराधिक मामलों में फरार था, पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर में बाबू सिंधी एनएसए के तहत गिरफ्तार:22 आपराधिक मामलों में फरार था, पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी बाबू सिंधी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई थानों में वांछित था। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने NSA के तहत वारंट जारी किया। आरोपी बाबू सिंधी पर शहर के अलग-अलग थानों में हत्या, फायरिंग और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 22 प्रकरण दर्ज हैं। मदन महल क्षेत्र की एक वारदात में भी वह लंबे समय से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की नजर, ऐसे दबोचा गया क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस उसकी लगातार निगरानी कर रही थी। उसके ठिकानों पर दबिश, घटनास्थलों का पुनर्निर्माण और मुखबिर तंत्र के जरिए आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद घमापुर क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *