वन विभाग की बाबू को कार सवारों ने टक्कर मारी:हादसे में महिला कर्मचारी का भाई भी हुआ घायल, आरोपी युवक कार छोड़कर भागे

वन विभाग की बाबू को कार सवारों ने टक्कर मारी:हादसे में महिला कर्मचारी का भाई भी हुआ घायल, आरोपी युवक कार छोड़कर भागे

मेरठ में भाई के साथ घर लौट रही वन विभाग की महिला कर्मचारी को कार सवार युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक नजर डालते हैं कैसे हुआ हादसा
राजीव गांधी नगर जेल चुंगी निवासी अनीता वन विभाग में क्लर्क हैं। शुक्रवार शाम अनीता को भाई राहुल ऑफिस से लेने पहुंचा। दोनों बाइक से घर के लिए चल दिए। जैसे ही उनकी बाइक सर्किट हाउस से थोड़ा आगे पहुंची, तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनीता और राहुल दूर जाकर गिरे। कार चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागे
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कार में चार युवक सवार थे। कुछ लोगों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो युवक उनसे उलझ गए। इसके बाद भीड़ ने भी उनका विरोध कर दिया और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गए। आरोपी कार सवार युवक नशे में थे। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सब इंस्पेक्टर सौरभ तिवारी ने तत्काल दोनों घायलों को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि चोट अनीता और राहुल दोनों को आई थी। लेकिन राहुल को ज्यादा गंभीर चोट लगी थी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की माने तो राहुल की नाक से ब्लीडिंग हो रही थी। हाथ, पैर और सिर में भी चोट थी। जबकि अनीता को ज्यादा चोट नहीं आई थी। आरोपियों की कार को लिया कब्जे में
इंस्पेक्टर सिविल लाइन सौरभ शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवकों की कार को कब्जे में ले लिया गया है। यह कार जागृति विहार निवासी जितेंद्र सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। जो नंबर इस पर दर्ज है, उसकी इनकमिंग कॉल बंद चल रही है। मामले में तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बाइक भी थाने में खड़ी करा ली गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *