झज्जर जिले के गांव डावला में आज बाबा रामदेव पहुंचे हैं। बाबा रामदेव के साथ में राजस्थान के तिजारा से भाजपा विधायक महंत बालक नाथ भी गांव पहुंचे हैं। गांव डावला के व्यक्ति रामचंद्र पहलवान के निधन के बाद आज रविवार को तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले ही झज्जर जिले के गांव डावला निवासी रामचंद्र का निधन हो गया था। जिसके बाद आज उनके पैतृक गांव डावला में तेरहवीं रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। स्वर्गीय रामचंद्र पहलवान की बेटी हैं साध्वी झज्जर जिले के डावला निवासी रामचंद्र पहलवान की बेटी सुमन देवी विद्यापीठ में बाबा रामदेव के पास रहती हैं। इसी कारण बाबा रामदेव रामचंद्र पहलवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने झज्जर जिले के गांव डावला में पहुंचे हैं। महंत बालक नाथ भी हुए शामिल बाबा रामदेव के साथ ही भाजपा से राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ भी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए और रामचंद्र पहलवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बाबा रामदेव ने रामचंद्र के तेरहवीं कार्यक्रम में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली और पहलवान को श्रद्धांजलि दी।


