Baba Balnath Ashram : यज्ञ मंडप की परिक्रमा, 1.25 लाख ने दी आहुतियां

Baba Balnath Ashram : यज्ञ मंडप की परिक्रमा, 1.25 लाख ने दी आहुतियां

Baba Balnath Ashram : सर्वजन हितार्थ की कामना के साथ गोनेर रोड, लूनियावास स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में बुधवार से पांच दिवसीय 108 कुंडात्मक महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हुई। मुख्य यजमान सहित सभी यजमानों ने विशेष पूजा अर्चना की।

साथ ही बाबा बस्तीनाथ के सान्निध्य में पहले दिन 1.25 लाख आहुतियां अर्पित की गईं। 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक चलने वाले महायज्ञ में यज्ञाचार्य डॉ.कमलेश शास्त्री के निर्देशन में प्रधान कुंड पर अग्नि की स्थापना की गई।

17 साल से हो रहा आयोजन

आश्रम में बीते 17 साल से निरंतर यज्ञ हो रहे हैं। इनमें 1111, 2121, 5151, 6161 और 9108 कुंडीय यज्ञ निरंतर 365 दिन तक किए जा चुके हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां अनुष्ठान में आहुतियां दे चुके हैं।

माता-पिता के सम्मान का आह्वान

बाबा बस्तीनाथ ने भक्तों को सनातन धर्म की रक्षा, माता-पिता और महिलाओं के सम्मान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोग अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। अंत में भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

100 टन हवन सामग्री से लगभग 51 लाख आहुतियां

गणपति पूजन से लेकर प्रधान देवों में गौरी तिलक मंडलस्थ देवताओं का आहवान किया। वास्तु पूजन, मातृका पूजन की गई। बीते 40 साल से चल रहे अखंड धूणे की अग्नि की स्थापना प्रधान कुंड में की गई। महाशिवरात्रि तक 100 टन पूजन सामग्री से लगभग 51 लाख आहुतियां अर्पित होगी। इसके बाद अनिष्ट निवारण-अभिष्ट संवर्धन की कामना के साथ आहुतियां अर्पित होगी।

देशभर से पहुंचे भक्त

कार्यक्रम में देशभर से आए भक्त शामिल हुए। दिनभर यहां मेले सा माहौल नजर आया।पूरे परिसर को नीले रंग की पतकाओं से सजाया है। संतों के सान्निध्य में आमजन को धर्म, आध्यात्म से जुड़ी रोचक जानकारी भी दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *