ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र ने सुसाइड किया:लड़की का वाट्सऐप पर मैसेज भेजकर फंदा लगाया, गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ता था

ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र ने सुसाइड किया:लड़की का वाट्सऐप पर मैसेज भेजकर फंदा लगाया, गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ता था

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह हॉस्टल में मंगलवार को एक बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजन उसे अपने पैतृक गांव ले गए। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का निवासी था। वह ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके तीन दोस्त छुट्टी पर थे, इसलिए वह हॉस्टल में अकेला था। छात्रों के अनुसार, गौरव पढ़ाई में मेहनती था। बीटा 2 कोतवाली प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले युवक ने एक युवती को फोन पर संदेश भेजा था। संदेश की सामग्री की जांच की जा रही है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद छात्र के परिजनों को सूचित किया गया। परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *