भागलपुर में सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक बीकॉम के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुपौल के परशर्मा निवासी स्वर्गीय दरपेंद्र सिंह के 20 साल के बेटे अनुराग मानस के रूप में हुई है। वह भागलपुर में एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, अनुराग पिछले कुछ दिनों से सरकारी नौकरी न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के कारण गुरुवार दोपहर उसने तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित अपने लॉज में जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लॉज में मौजूद लोगों ने जब उसकी हालत गंभीर देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। तातारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनुराग को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात अनुराग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी भागलपुर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि इस घटना में किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है और यह पूरी तरह से आत्महत्या का मामला है। तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले को लेकर यूडी का केस दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। भागलपुर में सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक बीकॉम के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुपौल के परशर्मा निवासी स्वर्गीय दरपेंद्र सिंह के 20 साल के बेटे अनुराग मानस के रूप में हुई है। वह भागलपुर में एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, अनुराग पिछले कुछ दिनों से सरकारी नौकरी न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के कारण गुरुवार दोपहर उसने तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित अपने लॉज में जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लॉज में मौजूद लोगों ने जब उसकी हालत गंभीर देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। तातारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनुराग को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात अनुराग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी भागलपुर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि इस घटना में किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है और यह पूरी तरह से आत्महत्या का मामला है। तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले को लेकर यूडी का केस दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं।


