Azamgarh News: बीजेपी की जिला कार्यकारिणी को ले कर बवाल, हत्या आरोपी को बनाया गया जिला महामंत्री

Azamgarh News: बीजेपी की जिला कार्यकारिणी को ले कर बवाल, हत्या आरोपी को बनाया गया जिला महामंत्री

BJP News: आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यकारिणी में एक ऐसे व्यक्ति को जिला मंत्री बनाया गया है, जिस पर हत्या का आरोप लग चुका है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में प्रधानी चुनाव के दौरान ओमकार दुबे नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में महाराजगंज थाने में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में लालचंद यादव का नाम भी शामिल बताया गया था। अब उन्हें भाजपा की जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद घोषित इस नई कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें लालचंद यादव को भी जगह मिलने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
इस मामले पर मृतक ओमकार दुबे के भाई नागेंद्र दुबे ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने वाली पार्टी द्वारा इस तरह के आरोपों से घिरे व्यक्ति को पद देना चिंताजनक है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और उचित कार्रवाई की मांग की

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *