36 घंटे से सर्दी और गलन से कांप रहा आजमगढ़:5 डिग्री पहुंचा रात का तापमान देर रात आग के सहारे बैठे रहे लोग, आज भी छाए रहेंगे बादल

36 घंटे से सर्दी और गलन से कांप रहा आजमगढ़:5 डिग्री पहुंचा रात का तापमान देर रात आग के सहारे बैठे रहे लोग, आज भी छाए रहेंगे बादल

यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड में बुधवार रात्रि से ही आजमगढ़ भीषण सर्दी से कांप रहा है। यही कारण है कि लगातार जिले में सर्दी और गलन बढ़ रही है। जिसके कारण आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की देर रात्रि तक जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक भीषण सर्दी और गलन जारी रही। जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जिले में बढ़ रही सर्दी के करण जगह-जगह अलाव जलाए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को पूरे प्रदेश में जो सबसे ठंडा दो जिले हैं। उसमें आजमगढ़ और अयोध्या प्रमुख है। हालांकि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। जिससे कि स्कूल जाने वाले बच्चों को इस भीषण सर्दी में समस्या का सामना न करना पड़े। दो दिन पूर्व जिले में धूप निकलने से आम जनता को राहत मिली थी। पर रात्रि से ही तापमान में गिरावट होने लगी। और यही कारण है कि गुरुवार को भीषण सर्दी में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सर्दी के साथ चल रही बर्फीली हवाओं से और अधिक सर्दी बढ़ रही है। यही कारण है कि गुरुवार की शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वही मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिला प्रशासन ने दिए निर्देश जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रैन बसेरे की भी व्यवस्था को सही रखने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारो को अपने-अपने इलाकों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं जिससे कि आम जनमानस को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *