आजमगढ़ डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक:जल जीवन मिशन के अंतर्गत 80/90% पूर्ण हो चुके कार्यों को प्राथमिकता से कराएं

आजमगढ़ डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक:जल जीवन मिशन के अंतर्गत 80/90% पूर्ण हो चुके कार्यों को प्राथमिकता से कराएं

आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। सीएम डैशबोर्ड पर माह दिसंबर 2025 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बी, सी और डी ग्रेड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्राप्त बी ग्रेड की समीक्षा करते हुए डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि बैंकवार लंबित लोन से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा करें तथा सबसे अधिक रिजेक्ट होने वाले आवेदनों का निस्तारण करना संबंधित बैंक के मैनेजर से सुनिश्चित कराएं। जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा धनराशि की प्राप्ति हो गई है। अब कार्यों में तेजी लाकर विभाग की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार लाया जाएगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में जो कार्य 80 से 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो गए हैं। उनको प्राथमिकता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं से निरंतर समन्वय स्थापित करें तथा गृह जल संयोजन के कार्यों का तेजी से करना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण अपेक्षित लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित कराते हुए ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें। रैंकिंग में ग्रेडिंग सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह योजना में रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके अनुसार शत प्रतिशत सामूहिक विवाह कराना सुनिश्चित करें। सेतु के निर्माण में प्राप्त सी ग्रेड की समीक्षा में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं, इस महीने में ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार हो जाएगा। जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि विभागवार योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाए तथा पात्र लाभार्थियों का सत्यापन सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभाग द्वारा उनको योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 50 लाख से ऊपर की अनारंभ परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खरिहानी में पार्क हेतु आवास बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता है। कार्यदायी संस्था तत्काल मुख्य राजस्व अधिकारी से संपर्क करें। बिलरियागंज थाने में आवास निर्माण, न्याय विभाग से संबंधित निर्माण तथा सैनिक कल्याण के निर्माण कार्यों को कार्यदाई संस्था तत्काल कार्यों को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत दो सड़के निर्माणाधीन है। अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है तथा वह फोन भी नहीं उठाता है। जिस पर डीएम ने तत्काल ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए शासन को पत्र प्रेषित करने के लिए निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *