आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जताया विरोध

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जताया विरोध

दतिया| आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिलाध्यक्ष साबर सिंह दांगी के नेतृत्व में डीईओ ऑफिस पहुंचकर डीईओ सुनील शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की सर्विस बुक का ऑनलाइन अनुमोदन, कोष एवं लेखा कार्यालय ग्वालियर से कराया जाना था लेकिन जिले के कुछ संकुल प्राचार्यों एवं संकुल बाबुओं की लगातार हठधर्मिता तथा उदासीनता के कारण शिक्षकों की सर्विस बुक का ऑनलाइन अनुमोदन चार चार बार रिजेक्ट किया जा रहा है जिससे शिक्षकों का तीन वर्षों से लगातार आर्थिक शोषण एवं नुकसान हो रहा है। जिससे जिले के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। जिले के माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की प्रथम एवं द्वितीय 12 एवं 24 वर्षीय क्रमोन्नति के जो आदेश जारी हुए हैं, उनमें दतिया जिले के केवल 45- 45 शिक्षकों के नाम हैं। जबकि अभी जिले में सैंकड़ों शिक्षक वर्षों से प्रतीक्षारत हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *