आयुष विभाग ने दो मेगा कैंप लगाए, 1500 से अधिक मरीजों की जांच की

आयुष विभाग ने दो मेगा कैंप लगाए, 1500 से अधिक मरीजों की जांच की

भास्कर न्यूज | जालंधर डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना के दिशा-निर्देशों पर राजा गार्डन और संजय गांधी कॉलोनी में विशाल आयुष मेडिकल कैंपों का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीनू खन्ना और जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. रुपिंदर कौर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके घर के नजदीक ही आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इन दोनों कैंपों में कुल 1543 मरीजों ने अपनी सेहत की जांच करवाई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया। पीएचसी रंधावा मसंदा के अंतर्गत राजा गार्डन स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित पहले कैंप का शुभारंभ आशा वर्कर दलबीर कौर और समाजसेवी रेशम सिंह ने किया। इस कैंप के सफल संचालन की जिम्मेदारी आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमंत कुमार मल्होत्रा ने निभाई। इस शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से 611 मरीजों की जांच की गई, जिसमें डॉ. रूपाली कोहली, डॉ. अमित सिद्धू और डॉ. सुमित कल्याण की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं, होम्योपैथिक विभाग की डॉ. कमलजीत कौर और डॉ. रितेश कुमार हितेश की टीम ने 260 मरीजों का परीक्षण किया। कैंप के दौरान मरीजों को केवल दवाइयां ही नहीं दी गईं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और खान-पान के प्रति भी जागरूक किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *