आयुर्वेद का Anti-Aging Secret: ये 5 फूड्स लौटाएंगे चेहरे का Natural Glow

आयुर्वेद का Anti-Aging Secret: ये 5 फूड्स लौटाएंगे चेहरे का Natural Glow
बढ़ती हुई उम्र को रोप पाना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन खुद को जवां जरुर रख सकते हैं। ऐसे में हर एक महिला का सपना होता है कि एजिंग को रोकना और चेहरे को ग्लोइंग बनाना। हालांकि महंगी क्रीम, सीरम और फेशियल केवल बाहरी तौर पर असर करते हैं। लंबे निखार के लिए आपके शरीर को अंदर से पोषण मिलना भी जरुरी है। अगर आपका चेहरा भी डल दिखाई है, चेहरे की चमक कहीं खो गई है या फिर बढ़ती उम्र का असर चेहरे की निखार को खा गया है, तो आप आयुर्वेदिक तरीके से अपने स्किन को नेचुरल ग्लोइंग बना सकती हैं। आप अपने खाने में ये 5 सुपरफूड्स को शामिल कर सकते हैं। 
केसर वाला दूध
कई सदियों से केसर का इस्तेमाल त्वचा की रंगत के लिए किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ करते हैं और चेहरे पर ग्लो लेकर आता है।
कैसे पिएं केसर वाला दूध?
– रात  को सोने से पहले 1 गिलास दूध में 3-5 केसर के रेशे डालें और फिर इसको पिएं।
– नियमित तौर पर केसर वाला दूध पीने से स्किन नेचुरली ग्लो देती, गहरी और सुकून वाली नींद आती है।
एंटी-एजिंग का पावरहाउस अनार 
अनार का सेवन के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि यह ‘फलों का गहना’ माना जाता है। इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाते हैं और झुर्रियों को आने से रोकते हैं। अनार खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, जिससे गालों पर नेचुरली गुलाबी निखार आता है।
अनार को कैसे डाइट में लें?
– रोजाना आधा कप ताजे अनार के दाने जरुर खाएं।
– जूस पीने से बेहतर है कि आप अनार के दाने खाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन को फाइबर मिलता है।
देसी घी
– हमारे दादी-नानी ने खूब घी खाया, जिससे उनकी स्किन के साथ ही बॉडी भी स्ट्रांग रही है।
 
– आयुर्वेद में घी को अमृत माना गया है। यह त्वचा को अंदर से नमी देता है और ड्राई होने से बचाता है। घी के सेवन से चेहरे पर हेल्दी ग्लो आता है।
देसी घी कैसे लें?
– दिनभर में 1 छोटा चम्मच देसी घी अपनी दाल या रोटी में डालकर खाएं।
– हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि, अगर आप रात में गर्म दूध में घी मिलाकर पिएंगे, तो आपकी त्वचा और जोड़ों के लिए बहुत अच्छा होता है।
ग्‍लोइंग त्‍वचा के लिए डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोल्स होते हैं जो त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं। यह तनाव को कम करती है, जिससे आपके चेहरे पर सकारात्मक असर देखने को मिलता है।
डार्क चॉकलेट कैसे लें?
– दिन में एक बार डार्क चॉकलेट का छोटा टुकड़ा (कम से कम 10-15 ग्राम) लें।
– ध्यान रहे कि चॉकलेट में कोकोओ की मात्रा 70 प्रतिशत से ज्यादा हो। 
विटामिन-A का खजाना शकरकंद 
शकरकंद हेल्थ नजरिए से काफी फायदेमंद होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर में विटामिन-A (रेटिनॉल) में बदल जाता है। यह स्किन सेल्स को नया बनाने और उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करती है। 
शकरकंद कैसे लें?
– दिन में किसी भी समय आधा कप उबली हुई या भूनी हुई शकरकंद जरुर खाएं।
– यह आपकी स्किन को टाइट और ग्लोइंग रखने में मदद करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *