यूपी में अयोध्या का तापमान सबसे कम, हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा, जानें इस हफ्ते का मौसम?

यूपी में अयोध्या का तापमान सबसे कम, हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा, जानें इस हफ्ते का मौसम?

UP weather update and forecast मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर है। दिन में 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 3 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते तापमान में भारी वृद्धि होगी। सोमवार 9 मार्च का तापमान 19 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ‌

क्या कहता है मौसम केंद्र लखनऊ?

मौसम केंद्र लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम तापमान अयोध्या का 11.5°C दर्ज किया गया है, जबकि बहराइच का 12.4°C, फुरसतगंज का 12.6°C, आजमगढ़ का 13.2°C, और फतेहपुर का 14°C दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, मुज़फ़्फ़र नगर का 14°C, मेरठ का 16.3°C, बरेली का 15°C, लखनऊ का 14.6°C, और बनारस एयरपोर्ट का 15.5°C दर्ज किया गया है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, आसमान साफ रहेगा। 3 मार्च का तापमान 15 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवा की औसत गति 24 किलोमीटर रह सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 4 मार्च का तापमान 16 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार, 5 मार्च का तापमान 17 से 35, शुक्रवार 6 मार्च का 18 से 33, शनिवार 7 मार्च का 19 से 34, रविवार 8 मार्च का 19 से 35 और सोमवार, 9 मार्च का तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *