तेल टैंकर का चक्का बदलने के दौरान टूटा एक्सल:समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर टला बड़ा हादसा, मेन लाइन पर पलटा डिब्बा

तेल टैंकर का चक्का बदलने के दौरान टूटा एक्सल:समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर टला बड़ा हादसा, मेन लाइन पर पलटा डिब्बा

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के रोसड़ा घाट स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। तेल लोडेड टैंकर का चक्का बदलने के दौरान वैगन का एक्सल टूट गया। जिससे पूरी वैगन ही पलट गई। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान मेन लाइन ट्रेनों की आवाजाही ठप पड़ गई। क्रेन लगाकर ट्रैक से हटाया जा रहा सोमवार शाम समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही कम होने पर रेलवे कर्मियों की टीम चक्का बदलने के लिए पहुंची। क्रेन लगाकर लोडेड टैंकर को उठाया जा रहा था। इस दौरान एक्सल टूट गया। जिससे टैंकर पलट गई। एक ओर से रेलवे लाइन से करीब तीन से चार फीट ऊंची उठ गई। 100 से अधिक लोगों की टीम समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युक्त तेल टैंकर NFR से नारायणपुर अनंत स्टेशन आ रही थी। लेकिन उस बोगी का चक्का जाम हो जाने के कारण उस रोसड़ा स्टेशन पर रोका गया था। शाम में एआरटी की टीम खराब चक्के को बदलने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ है। रेल यातायात पर फर्क नहीं पड़ा है। प्लेटफॉर्म के दोनों साइड लाइन से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। मौके पर करीब 100 से अधिक रेलवे कर्मियों की टीम बचाव और राहत कार्य के लिए पहुंची थी। टैंकर में 64000 लीटर लोड है हाई स्पीड डीजल इस टैंकर में (HSD) हाई स्पीड डीजल 64000 लीटर भरा हुआ है। 29 टैंकर को सुबह में ही सुरक्षित अलग कर नारायणपुर पहुंचा जा चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगर यह टैंकर उलट जाता तो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि डीआरएम के अनुसार घबराने की कोई बात नहीं है। क्रेन की मदद से टैंकर को ठीक किया जा रहा है। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के रोसड़ा घाट स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। तेल लोडेड टैंकर का चक्का बदलने के दौरान वैगन का एक्सल टूट गया। जिससे पूरी वैगन ही पलट गई। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान मेन लाइन ट्रेनों की आवाजाही ठप पड़ गई। क्रेन लगाकर ट्रैक से हटाया जा रहा सोमवार शाम समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही कम होने पर रेलवे कर्मियों की टीम चक्का बदलने के लिए पहुंची। क्रेन लगाकर लोडेड टैंकर को उठाया जा रहा था। इस दौरान एक्सल टूट गया। जिससे टैंकर पलट गई। एक ओर से रेलवे लाइन से करीब तीन से चार फीट ऊंची उठ गई। 100 से अधिक लोगों की टीम समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युक्त तेल टैंकर NFR से नारायणपुर अनंत स्टेशन आ रही थी। लेकिन उस बोगी का चक्का जाम हो जाने के कारण उस रोसड़ा स्टेशन पर रोका गया था। शाम में एआरटी की टीम खराब चक्के को बदलने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ है। रेल यातायात पर फर्क नहीं पड़ा है। प्लेटफॉर्म के दोनों साइड लाइन से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। मौके पर करीब 100 से अधिक रेलवे कर्मियों की टीम बचाव और राहत कार्य के लिए पहुंची थी। टैंकर में 64000 लीटर लोड है हाई स्पीड डीजल इस टैंकर में (HSD) हाई स्पीड डीजल 64000 लीटर भरा हुआ है। 29 टैंकर को सुबह में ही सुरक्षित अलग कर नारायणपुर पहुंचा जा चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगर यह टैंकर उलट जाता तो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि डीआरएम के अनुसार घबराने की कोई बात नहीं है। क्रेन की मदद से टैंकर को ठीक किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *