Axar Patel Wife : कौन हैं मेहा? जिन्हें अक्षर पटेल मानते हैं अपनी ‘लेडी लक’

Axar Patel Wife : कौन हैं मेहा? जिन्हें अक्षर पटेल मानते हैं अपनी ‘लेडी लक’

Axar Patel:  आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सुर्खियों में हैं। टी20 विश्व कप 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। खासकर फाइनल में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके 3 ओवर में 3 विकेट ने भारत की 96 रनों से जीत में अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने में सफल रहा।
विश्व कप जीतने के बाद फैंस क्रिकेटरों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में भी रुचि ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि मैदान पर धमाल मचाने वाले अक्षर पटेल ने अपनी जिंदगी में मेहा के प्यार में कैसे पड़ गए और उनकी लव स्टोरी कैसी है।

मेहा पटेल कौन हैं?

मेहा पटेल पेशे से डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह डाइट, सुपरफूड्स और न्यूट्रिशन के बारे में लोगों को जागरूक करती हैं और सही जानकारी देती हैं। गुजरात की रहने वाली मेहा बचपन से ही स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रही हैं। हालांकि वह अब एक स्टार क्रिकेटर की पत्नी हैं, फिर भी मेहा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखती हैं। लेकिन अपने प्रोफेशन से जुड़ी वीडियो के अलावा, रील बनाना उन्हें काफी पसंद है।

अक्षर और मेहा की मुलाकात और प्यार

अक्षर और मेहा की कहानी उनके क्रिकेट करियर से कई साल पहले शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात गुजरात में हुई थी, जब वे एक ही दोस्ती के ग्रुप में थे। बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षर के करियर के शुरुआती दिनों में मेहा उनका सबसे बड़ा सहारा रही। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा और 2022 में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की, जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया। मेहा ने अक्षर पटेल के लिए अपने दाएं हाथ पर “Aksh” का टैटू भी बनाया है।

शादी और परिवार

2023 में, अक्षर और मेहा ने गुजरात में पारंपरिक गुजराती रीति-रिवाजों के साथ शादी की। यह शादी बहुत नजदीकी और निजी थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे। साल 2023 में शादी करने के बाद दिसंबर 2024 में कपल ने अपने घर एक बेटे का स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *