प्रतापगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंचायत समिति के आईटी केंद्र पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले की महिलाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, साथिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपनिदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं प्रतापगढ़ प्रेम सिंह मीणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी अरनोद करण सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक त्रिलोक राज सिंह, धरियावद से मीत भट्ट, अरनोद से अपूर्वा राठौड़, सुहागपुरा से सीमा कंवर चारण सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


