क्राइम रिपोर्टर|दरभंगा जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से डीएम कौशल कुमार ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डीएम ने बताया कि यह अभियान जिले में अगलगी की घटनाओं की रोकथाम और आमजनों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग से बचाव के लिए लोगों का पहले से सजग और प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। अभियान के तहत 17 मार्च से 26 मार्च तक पूरे जिले में कार्यक्रम चलाया जाएगा। एलईडी वैन के माध्यम से सभी 18 अंचलों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े जागरूकता वीडियो का प्रसारण किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे। क्राइम रिपोर्टर|दरभंगा जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से डीएम कौशल कुमार ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डीएम ने बताया कि यह अभियान जिले में अगलगी की घटनाओं की रोकथाम और आमजनों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग से बचाव के लिए लोगों का पहले से सजग और प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। अभियान के तहत 17 मार्च से 26 मार्च तक पूरे जिले में कार्यक्रम चलाया जाएगा। एलईडी वैन के माध्यम से सभी 18 अंचलों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े जागरूकता वीडियो का प्रसारण किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे।


