तिवारी के कहानी संग्रह के अनुवाद को पुरस्कार

तिवारी के कहानी संग्रह के अनुवाद को पुरस्कार

बिलासपुर| वरिष्ठ कवि–कथाकार रामकुमार तिवारी के बहुचर्चित कहानी संग्रह ”कुतुब एक्सप्रेस” के पंजाबी अनुवाद को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है। हिंदी जगत में अपनी कहानियों व कविताओं के लिए अलग ही मुकाम हासिल कर चुके रामकुमार की किताब में संकलित कहानियों का अनुवाद जगदीप सिद्धू ने गुरुमुखी में किया है। इससे पहले श्रीकांत वर्मा पीठ के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार की रचनाओं को जगदीप सिद्धू के प्रयास से पंजाब के इलाके में भी पढ़ा और पसंद किया जा रहा है। इससे पहले काव्य संग्रह ”आसमान का सूरज की याद नहीं ” का इसी भाषा में अनुवाद हो चुका है। बता दें कि रामकुमार तिवारी हिंदी के एक प्रमुख आधुनिक साहित्यकार और कहानीकार हैं। अपनी समकालीन कहानियों तथा साहित्यिक रचनाओं के लिए जाने जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *