महंगे Products छोड़ें! Expert का यह नुस्खा Dead Skin हटाकर देगा चेहरे पर Natural Glow.

महंगे Products छोड़ें! Expert का यह नुस्खा Dead Skin हटाकर देगा चेहरे पर Natural Glow.
ज्यादातर महिलाएं डेड स्किन से परेशान रहती हैं। डेड स्किन चेहरे की खूबसूरती को कम करता है। अगर आप भी चेहरे पर जमी डेड स्किन की समस्या से परेशान हैं और इसे हटाने के लिए कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको आसान और असरदार उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप चेहरे की डेड स्किन को कम करने में मदद पा सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में। 
डेड स्किन कम करने के लिए खास उपाय
ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक, अधिकत्तर महिलाएं खासकर जो वर्किंग वुमन है वह चेहरे पर होने वाली डेड स्किन की वजह से काफी परेशान रहते हैं। यदि आप भी अपने चेहरे पर होने वाली डेड स्किन को कम करना चाहते हैं, तो फिजूल खर्च करने के  बजाय घर पर रहकर एक खास उपाय कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इस उपाय के बारे में बताते हैं।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
-कॉफी
-शहद
-मलाई
-नारियल तेल
फेस पैक बनाने के तरीका
– डेड स्किन को कम करने के लिए एक खास फेस पैक तैयार करती है।
– इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर डालें।
– इसमें अब मलाई, थोड़ा नारियल तेल और थोड़ा ताजा शहद मिक्स कर दें।
– इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और पेस्ट को खास बना लें।
– जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
– इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 
– यह डेड स्किन को खत्म करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *