भिंड| जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में चैत्र नवरात्र के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा नव दिवसीय संकल्प कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को शहर की वार्ड क्रमांक 5 निवासी अवनी जैन एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। जिन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की। इसी क्रम में अवनी जैन ने जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की।


