भागलपुर में ऑटो पलटा, 2 महिला समेत 5 घायल:सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर जा रहे थे सभी, बीच सड़क बच्चे के आने से हादसा

भागलपुर में ऑटो पलटा, 2 महिला समेत 5 घायल:सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर जा रहे थे सभी, बीच सड़क बच्चे के आने से हादसा

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-80 पर एक ऑटो पलट गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ, जिसमें 2 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के सुमित कुमार और 4 अन्य यात्रियों के रूप में हुई है। सभी को पहले सुल्तानगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल सुमित कुमार ने बताया कि वे सुल्तानगंज से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के लिए ऑटो चालक ने तेज ब्रेक लगाया और वाहन मोड़ने की कोशिश की, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर नाले पर चढ़कर पलट गया। हादसे के बाद यात्री ऑटो के अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और सुल्तानगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने यातायात को भी नियंत्रित किया ताकि कोई और दुर्घटना न हो। सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने पुष्टि की कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-80 पर एक ऑटो पलट गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ, जिसमें 2 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के सुमित कुमार और 4 अन्य यात्रियों के रूप में हुई है। सभी को पहले सुल्तानगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल सुमित कुमार ने बताया कि वे सुल्तानगंज से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के लिए ऑटो चालक ने तेज ब्रेक लगाया और वाहन मोड़ने की कोशिश की, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर नाले पर चढ़कर पलट गया। हादसे के बाद यात्री ऑटो के अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और सुल्तानगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने यातायात को भी नियंत्रित किया ताकि कोई और दुर्घटना न हो। सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने पुष्टि की कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *