किशनगंज में ऑटो चालकों ने पुलिस अधिकारी पर किया हमला:पुलिस ने भ्रामक खबरों का खंडन किया, दोनों भाई गिरफ्तार

किशनगंज में ऑटो चालकों ने पुलिस अधिकारी पर किया हमला:पुलिस ने भ्रामक खबरों का खंडन किया, दोनों भाई गिरफ्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 25 मार्च 2026 को हुई एक घटना को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में पुलिस द्वारा टेम्पू चालक के साथ मारपीट की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। किशनगंज पुलिस ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए घटना की सच्चाई सामने रखी है। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती बहादुरगंज थाना क्षेत्र से लापता महिला के मामले में सीसीटीवी फुटेज देख रहे थे। इसी दौरान झांसी रानी चौक के पास टेम्पू BR11PC2982 के चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए और सड़क पर जाम लग गया। जब अधिकारी ने चालक से जाम हटाने को कहा, तो चालक ने अपने भाई को बुला लिया। दोनों भाइयों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में पुलिस अवर निरीक्षक घायल इस हमले में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान मारपीट करने वाले टेम्पू चालक को भी हल्की चोटें आईं। घटना का वीडियो स्थानीय नागरिकों ने रिकॉर्ड किया, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि टेम्पू चालक दोनों भाई ही पुलिस अधिकारी पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सिंधीमाड़ी निवासी आरोपी अर्जुन कुमार और करण कुमार को हिरासत में लिया। घायल पुलिस अधिकारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज में कराया गया। बहादुरगंज थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक, सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिस पदाधिकारी किसी नागरिक के साथ दुर्व्यवहार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार, यदि कोई व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार या हमला करता है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 25 मार्च 2026 को हुई एक घटना को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में पुलिस द्वारा टेम्पू चालक के साथ मारपीट की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। किशनगंज पुलिस ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए घटना की सच्चाई सामने रखी है। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती बहादुरगंज थाना क्षेत्र से लापता महिला के मामले में सीसीटीवी फुटेज देख रहे थे। इसी दौरान झांसी रानी चौक के पास टेम्पू BR11PC2982 के चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए और सड़क पर जाम लग गया। जब अधिकारी ने चालक से जाम हटाने को कहा, तो चालक ने अपने भाई को बुला लिया। दोनों भाइयों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में पुलिस अवर निरीक्षक घायल इस हमले में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान मारपीट करने वाले टेम्पू चालक को भी हल्की चोटें आईं। घटना का वीडियो स्थानीय नागरिकों ने रिकॉर्ड किया, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि टेम्पू चालक दोनों भाई ही पुलिस अधिकारी पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सिंधीमाड़ी निवासी आरोपी अर्जुन कुमार और करण कुमार को हिरासत में लिया। घायल पुलिस अधिकारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज में कराया गया। बहादुरगंज थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक, सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिस पदाधिकारी किसी नागरिक के साथ दुर्व्यवहार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार, यदि कोई व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार या हमला करता है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *