वाराणसी में पर्यटकों के कमीशन पर ऑटो चालक की हत्या:साड़ी के ग्राहक से लिए 30% के बंटवारे में पीटकर गंगा में फेंक दिया, CCTV फुटेज ने पकड़वाए हत्यारे

वाराणसी में पर्यटकों के कमीशन पर ऑटो चालक की हत्या:साड़ी के ग्राहक से लिए 30% के बंटवारे में पीटकर गंगा में फेंक दिया, CCTV फुटेज ने पकड़वाए हत्यारे

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया निवासी ऑटो चालक सनी सोनकर (25) के दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पांच दोस्तों ने पहले उसके साथ शराब और खाने की पार्टी की फिर पर्यटकों के साड़ी खरीदारी और नाव में कमीशन बंटवारे को लेकर विवाद कर लिया। उस पर ग्राहकों के दुकानदार से मिले रुपयों में कम हिस्सा देने का आरोप लगाया। पांचों ने विवाद के बाद उसे लात घूसों से पीटा फिर पत्थर से पटककर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद मृत समझकर ऑटों में डालकर विश्व सुंदरी पुल ले गए, जहां खींचकर गंगा में फेंक दिया। युवक की हत्या के बाद पांचों दोस्त मौके से फरार हो गए लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने वारदात का खुलासा कर दिया। इसमें 18 जनवरी को सनी अपने दोस्तों के साथ जलालीपुरा में मारपीट करने और पुल से गंगा में फेंकने का विजुअल पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो अन्य दोस्त फरार हैं। पांचों हत्यारोपी ऑटो चालक हैं और कैंट से नमो घाट के इलाके तक ऑटों चलाते हैं। ऑटों के साथ पर्यटकों को दुकानों पर ले जाने का कमीशन भी लेते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *