ऑटो चालक ने गढ़ी दवा लूट की झूठी कहानी:बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पेटी दवा बरामद

ऑटो चालक ने गढ़ी दवा लूट की झूठी कहानी:बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पेटी दवा बरामद

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दवा लूट की एक झूठी घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी कहानी ऑटो चालक ने खुद ही गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक पेटी दवा भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी की रात बक्सर के सियाराम कॉलोनी बस स्टैंड निवासी दवा व्यवसायी आशुतोष कुमार मिश्रा ने नया भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आरा से मंगवाई गई 53 कार्टून दवा लाने की जिम्मेदारी वार्ड संख्या 29 निवासी ऑटो चालक मनु कुमार गुप्ता को दी गई थी। चालक ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रतापसागर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर तीन पेटी दवा लूट ली। तीन बदमाशों का किया जिक्र घटना की गंभीरता को देखते हुए नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में ही चालक के बयानों में विरोधाभास सामने आने लगा। उसने पहले दो, फिर तीन बदमाशों का जिक्र किया, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। संदेह गहराने पर पुलिस ने घटनास्थल पर डमी सीन तैयार कर पूरी घटना की जांच की। साथ ही चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन समेत तकनीकी साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की गई। इन सभी तथ्यों से चालक की कहानी संदिग्ध साबित हुई। आखिरकार चालक ने कबूला सच लगातार पूछताछ के दबाव में आखिरकार चालक ने सच्चाई कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने खुद ही दवा की तीन पेटियां गायब कर दी थीं और शक से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी बना दी थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर एक पेटी दवा बरामद कर ली गई है। गायब की गई दवा मैगजोन प्लस 1.5 ग्राम थी। इसकी तीन पेटियों की थोक कीमत लगभग 30 हजार रुपए और खुदरा बाजार में इसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाकी दो पेटियों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दवा लूट की एक झूठी घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी कहानी ऑटो चालक ने खुद ही गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक पेटी दवा भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी की रात बक्सर के सियाराम कॉलोनी बस स्टैंड निवासी दवा व्यवसायी आशुतोष कुमार मिश्रा ने नया भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आरा से मंगवाई गई 53 कार्टून दवा लाने की जिम्मेदारी वार्ड संख्या 29 निवासी ऑटो चालक मनु कुमार गुप्ता को दी गई थी। चालक ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रतापसागर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर तीन पेटी दवा लूट ली। तीन बदमाशों का किया जिक्र घटना की गंभीरता को देखते हुए नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में ही चालक के बयानों में विरोधाभास सामने आने लगा। उसने पहले दो, फिर तीन बदमाशों का जिक्र किया, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। संदेह गहराने पर पुलिस ने घटनास्थल पर डमी सीन तैयार कर पूरी घटना की जांच की। साथ ही चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन समेत तकनीकी साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की गई। इन सभी तथ्यों से चालक की कहानी संदिग्ध साबित हुई। आखिरकार चालक ने कबूला सच लगातार पूछताछ के दबाव में आखिरकार चालक ने सच्चाई कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने खुद ही दवा की तीन पेटियां गायब कर दी थीं और शक से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी बना दी थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर एक पेटी दवा बरामद कर ली गई है। गायब की गई दवा मैगजोन प्लस 1.5 ग्राम थी। इसकी तीन पेटियों की थोक कीमत लगभग 30 हजार रुपए और खुदरा बाजार में इसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाकी दो पेटियों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *