‘धुरंधर 2’ के सीन में चलाया ऑटो, अब फिल्म देखने के ही पैसे नहीं, रिक्शेवाले का छलका दर्द

‘धुरंधर 2’ के सीन में चलाया ऑटो, अब फिल्म देखने के ही पैसे नहीं, रिक्शेवाले का छलका दर्द

Dhurandhar 2 Auto Driver Scene: बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे चेहरे भी होते हैं, जिनकी मौजूदगी स्क्रीन पर भले ही कुछ पलों की हो, लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी बेहद गहरी होती है। ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ से जुड़े एक ऑटो-रिक्शा चालक बदरुल इस्लाम की, जिन्होंने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में छोटा-सा किरदार निभाया, मगर अभी तक खुद ही फिल्म थिएटर में जाकर नहीं देख पाए।

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए रिकॉर्ड (Dhurandhar 2 Auto Driver Scene)

निर्देशक आदित्य धर की इस एक्शन फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिए। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले सितारे जैसे रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन इन बड़े नामों के बीच बदरुल इस्लाम की सादगी भरी कहानी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

बदरुल इस्लाम ने चलाया ऑटो (Dhurandhar 2 Auto Driver Scene)

बताया जा रहा है कि फिल्म के अंतिम हिस्से में बदरुल इस्लाम की छोटी-सी मौजूदगी दर्शकों को नजर आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उन्होंने खुलकर बताया कि वे अभी तक फिल्म देखने नहीं जा सके हैं। वजह बेहद साधारण लेकिन भावुक करने वाली है- थिएटर का टिकट उनके बजट से बाहर है।

परिवार के साथ फिल्म देखना चाहते हैं बदरुल

बदरुल ने बताया कि एक टिकट की कीमत लगभग 500 रुपये है और अगर वे अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने जाएं, तो कुल खर्च करीब 2500 रुपये हो जाएगा। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं और इतनी रकम वो आमतौर पर एक महीने में बचा पाते हैं। ऐसे में उन्होंने तय किया कि फिलहाल इंतजार करना ही बेहतर है।

पिता को पर्दे पर देखना चाहते हैं बच्चे (Dhurandhar 2 Auto Driver Scene)

दिलचस्प बात ये है कि उनके बच्चे अपने पिता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बावजूद इसके, बदरुल ने परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता दी और फिल्म देखने का कार्यक्रम टाल दिया। यही सादगी और जिम्मेदारी लोगों के दिल को छू रही है।

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर दर्शकों ने निर्देशक आदित्य धर से अपील करनी शुरू कर दी कि वे बदरुल और उनके परिवार के लिए विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था करें। कई यूजर्स ने लिखा कि जिस कलाकार ने फिल्म का हिस्सा बनकर योगदान दिया, उसे अपनी ही फिल्म देखने का अवसर जरूर मिलना चाहिए।

900 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

फिल्म की सफलता की बात करें तो रिलीज के पहले सप्ताह में ही इसने देशभर में शानदार कमाई दर्ज की है। घरेलू बाजार में फिल्म का नेट कलेक्शन 575 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया, जबकि ओवरसीज कमाई ने भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *