भागलपुर में आज ट्रक को ओवरटेक करते समय ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-बेटे घायल हो गए। घटना, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जखबाबा स्थान के पास की है। दोनों पिता-बेटे बांका के राजौन से जगदीशपुर के रास्ते भागलपुर आ रहे थे। तभी जख बाबा स्थान के पास एक ट्रक जा रही थी। ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रॉली वाले टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद पिता-बेटे दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों का दाहिना पैर टूट गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल-112 पुलिस की टीम को दी। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पिता-बेटे का दाहिना पैर टूटा घायलों की पहचान राजौन के मालती निवासी बिंदेश्वरी शर्मा और उनके बेटे पंचू शर्मा के तौर पर हुई है। पंचायत के मुखिया प्रवीण सिंह ने बताया कि भूषण यादव ने घटना की जानकारी उन्हें दी। पंचायत के दो व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। पांच मिनट के अंदर वे घटनास्थल पर पहुंचे और निजी गाड़ी से दोनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जब वे घटनास्थल से निकल रहे थे, तभी डायल 112 की टीम पहुंची थी। दोनों पिता-बेटे का दाहिना पैर टूट गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। फरार ऑटो चालक का पता लगाया जा रहा है। जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि ” घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। भागलपुर में आज ट्रक को ओवरटेक करते समय ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-बेटे घायल हो गए। घटना, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जखबाबा स्थान के पास की है। दोनों पिता-बेटे बांका के राजौन से जगदीशपुर के रास्ते भागलपुर आ रहे थे। तभी जख बाबा स्थान के पास एक ट्रक जा रही थी। ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रॉली वाले टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद पिता-बेटे दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों का दाहिना पैर टूट गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल-112 पुलिस की टीम को दी। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पिता-बेटे का दाहिना पैर टूटा घायलों की पहचान राजौन के मालती निवासी बिंदेश्वरी शर्मा और उनके बेटे पंचू शर्मा के तौर पर हुई है। पंचायत के मुखिया प्रवीण सिंह ने बताया कि भूषण यादव ने घटना की जानकारी उन्हें दी। पंचायत के दो व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। पांच मिनट के अंदर वे घटनास्थल पर पहुंचे और निजी गाड़ी से दोनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जब वे घटनास्थल से निकल रहे थे, तभी डायल 112 की टीम पहुंची थी। दोनों पिता-बेटे का दाहिना पैर टूट गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। फरार ऑटो चालक का पता लगाया जा रहा है। जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि ” घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


