अकबरनगर में एनएच-80 पर ऑटो-बाइक की टक्कर, दो गंभीर घायल:भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

अकबरनगर में एनएच-80 पर ऑटो-बाइक की टक्कर, दो गंभीर घायल:भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के भट्टा के समीप एनएच-80 पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैंकठपुर निवासी धर्मेंद्र मंडल और उनके पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बाइक चालक धर्मेंद्र मंडल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कर्ण कुमार का इलाज जारी है। घायल धर्मेंद्र मंडल के पुत्र कर्ण कुमार ने बताया कि वे अपने पिता के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया और मौके पर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-80 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के भट्टा के समीप एनएच-80 पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैंकठपुर निवासी धर्मेंद्र मंडल और उनके पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बाइक चालक धर्मेंद्र मंडल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कर्ण कुमार का इलाज जारी है। घायल धर्मेंद्र मंडल के पुत्र कर्ण कुमार ने बताया कि वे अपने पिता के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया और मौके पर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-80 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *