सीवान में ऑटो-बाइक की भिड़ंत, 2 घायल:नए साल को लेकर खरीदारी करने महाराजगंज बाजार गए थे, अस्पताल में भर्ती

सीवान में ऑटो-बाइक की भिड़ंत, 2 घायल:नए साल को लेकर खरीदारी करने महाराजगंज बाजार गए थे, अस्पताल में भर्ती

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में नव वर्ष पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाराजगंज बाजार के समीप ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान महाराजगंज निवासी रामप्रवेश चौहान का बेटा रोहित कुमार (22) तथा झझवा गांव निवासी वशिष्ठ चौहान का बेटा निहाल कुमार (18) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और नव वर्ष को लेकर खरीदारी करने के उद्देश्य से महाराजगंज बाजार गए थे। इसी दौरान बाजार के समीप एक ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने दोनों को पटना भेजने का निर्णय लिया। एक बाइक से बाजार से खरीदारी कर लौटने की तैयारी में थे घायलों के परिजनों ने बताया कि रोहित और निहाल दोनों एक बाइक से बाजार से खरीदारी कर लौटने की तैयारी में थे, तभी यह हादसा हो गया। महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इधर, घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हुई है, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को मौके से जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय किसकी लापरवाही थी। सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में नव वर्ष पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाराजगंज बाजार के समीप ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान महाराजगंज निवासी रामप्रवेश चौहान का बेटा रोहित कुमार (22) तथा झझवा गांव निवासी वशिष्ठ चौहान का बेटा निहाल कुमार (18) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और नव वर्ष को लेकर खरीदारी करने के उद्देश्य से महाराजगंज बाजार गए थे। इसी दौरान बाजार के समीप एक ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने दोनों को पटना भेजने का निर्णय लिया। एक बाइक से बाजार से खरीदारी कर लौटने की तैयारी में थे घायलों के परिजनों ने बताया कि रोहित और निहाल दोनों एक बाइक से बाजार से खरीदारी कर लौटने की तैयारी में थे, तभी यह हादसा हो गया। महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इधर, घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हुई है, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को मौके से जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय किसकी लापरवाही थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *