अहमदाबाद में सांप के डसने से दिव्यांग की मौत:2 दिन बाद सीतामढ़ी पहुंचा शव, चार बच्चों ने खोया पिता
सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव निवासी 37 वर्षीय अजय महतो की गुजरात के अहमदाबाद में सांप के डसने से मौत हो गई। 13 अगस्त की रात काम के बाद सोते समय उन्हें सांप ने डस लिया था। इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। अजय महतो दिव्यांग थे और उनके चार बच्चे हैं।…

