ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश ने T20 वर्ल्डकप 2028 के लिए किया क्वालीफाई, सुपर 8 से बाहर होने वाली इन टीमों का भी टिकट कन्फर्म

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश ने T20 वर्ल्डकप 2028 के लिए किया क्वालीफाई, सुपर 8 से बाहर होने वाली इन टीमों का भी टिकट कन्फर्म

T20 World Cup 2028 Qualified Team: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में 8 टीमों ने जगह बना ली है, लेकिन कुल 12 टीमें 2028 में खेले जाने वाले मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और अफगानिस्तान को भी सीधे टिकट मिल गया है। हालांकि ये टीमें इस साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन फिर भी इन्हें अगले टूर्नामेंट के लिए सीधा टिकट मिल गया है।

बांग्लादेश को भी मिला टिकट

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने वाली बांग्लादेश टीम भी सीधे क्वालीफाई करने में सफल रही है। इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई है। आपको बता दें कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे। ऐसे में मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को अगले टूर्नामेंट के लिए सीधे टिकट मिल गया है।

हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया मेजबान नहीं भी होता, तो भी वह आईसीसी रैंकिंग में टॉप-12 में शामिल है, इसलिए उसे आसानी से क्वालीफिकेशन मिल जाता। वहीं अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड न तो मेजबान हैं और न ही सुपर 8 में पहुंच पाए हैं। इनमें से बांग्लादेश ने तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा भी नहीं लिया, इसके बावजूद वह अगले टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करने में सफल रही है।

बांग्लादेश को कैसे मिली क्वालिफिकेशन?

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन के चार तरीके होते हैं। पहला- मेजबान टीमें, दूसरा- पिछले टी20 वर्ल्ड कप की सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें, तीसरा- आईसीसी रैंकिंग में टॉप-12 में रहने वाली टीमें और चौथा- क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए। अब तक 12 टीमें सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी टीमें क्वालिफिकेशन के जरिए इस टूर्नामेंट में एंट्री लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *