मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन के चायकाल तक इस मैच में 32 विकेट गिर चुके हैं। ऐसे में माइकल वॉन, केविन पीटरसन, आकाश चोपड़ा और दिनेश कार्तिक जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने पिच को लेकर सवाल उठाए हैं।
Australia vs England, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में विकेटों की झड़ी लगी हुई है। अभी दो दिन का खेल भी पूरा नहीं हुआ है और अबतक 32 विकेट गिर चुके हैं। इसकी बड़ी वजह पिच पर चार मिलीमीटर ज़्यादा घास का होना है। घास की वजह से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिल रही है।
डेढ़ दिन में गिरे 32 विकेट
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 45.2 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी और भी अधिक निराशाजनक रही, क्योंकि उसकी पूरी टीम केवल 110 रन पर सिमट गई। नतीजतन, ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा और उसने 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बनाए। इस तरह इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अभी तक 77 रन पर दो विकेट गवां दिये हैं। इस तरह इस मैच में दूसरे दिन चायकाल ताज कुल 32 विकेट गिर चुके हैं।
इन पूर्व खिलाड़ियों ने उठाए सवाल
मेलबर्न की पिच के इस वरताव पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, केविन पीटरसन, भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा से लेकर दिनेश कार्तिक तक सब ने इस पिच को ‘घटिया’ बताया है। माइकल वॉन ने एक्स पर लिखा, “यह पिच एक मज़ाक है। यह खेल को छोटा कर रही है… खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर्स और सबसे अहम बात फैंस, सभी के साथ नाइंसाफ़ी है। सिर्फ़ 98 ओवरों में 26 विकेट गिर गए!”
पीटरसन ने पिच को बताया खराब
वहीं पीटरसन ने पिच पर सवाल खड़े करते हुए भारत का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, “जब किसी टेस्ट के पहले दिन विकेट धड़ाधड़ गिरते हैं तो भारत को हमेशा आलोचना झेलनी पड़ती है और इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को भी वैसी ही जांच का सामना करना पड़ेगा! जो सही है, वह सही है!”
कार्तिक ने कहा 13 दिन में चार टेस्ट खत्म हो गए
भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा, “एमसीजी ने यहां बेहद साधारण पिच तैयार की है। यक़ीन नहीं होता कि एशेज़ के 4 में से 2 टेस्ट सिर्फ़ 2 दिन में ही खत्म हो सकते हैं। इतने ज़्यादा शोर-शराबे और हाइप के बावजूद, एशेज़ के 4 टेस्ट महज़ 13 दिनों में ही हो गए।”
आकाश चोपड़ा ने किया ये पोस्ट
आकाश चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, “टेस्ट मैच के डेढ़ दिन में स्पिन का एक भी ओवर नहीं फेंका गया। अब तक 27 विकेट गिर चुके हैं। ज़रा सोचिए, अगर उपमहाद्वीप में इतने लंबे समय तक पेस का एक भी ओवर न कराया जाता, तो कितना बड़ा हंगामा मच जाता।
ग्लेन मैक्सवेल ने किया बचाव
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इसका बचाव किया है। मैक्सवेल ने लिखा, “एमसीजी में आज गिरे 20 विकेटों में से कितने सीधे तौर पर पिच की वजह से गिरे थे?” ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज ट्रेवीस हेड, कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को छोड़कर किसी अन्य बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ। हेड ने 67 गेंद पर चार चौके की मदद से 46 रन बनाए। वहीं ग्रीन ने 19 और स्मिथ 24 पर नाबाद रहे।
Sports – Patrika | CMS



“Short tests are bad for business. I would like to see a slightly broader balance between the bat and the ball.”
Cricket Australia CEO Todd Greenberg with Gerard this morning on the MCG pitch.
| 
