औरंगाबाद के कंटेनर चालक की यूपी में मौत:सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर चाय पीने जा रहा था, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

औरंगाबाद के कंटेनर चालक की यूपी में मौत:सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर चाय पीने जा रहा था, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

औरंगाबाद के कंटेनर चालक की यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के हरदता गांव निवासी ओम उपाध्याय के पुत्र अजीत कुमार उर्फ भोलू(22) के तौर पर हुई है। हादसा शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मिर्जापुर जिला के कटका गोदाम के पास एनएच 19 पर हुई है। कंटेनर दिल्ली से कोलकाता लेकर जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर और खलासी सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर चाय पीने जा रहे थे। इस दौरान रोड क्रॉस करते सम तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। दोनों को रौंदते हुए कार कंटेनर में घुस गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों का बाहर निकाला। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले कागजात के आधार पर हुई पहचान ड्राइवर के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई। खलासी सरोज मेहता रोहतास जिला के सहार के रहने वाला थे। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। घर में मचा कोहराम ड्राइवर अजित के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता ओम उपाध्याय फर्नीचर का काम करते हैं। जबकि बड़ा भाई गोलू पढ़ाई करता है। गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आखिरी बार छठ महापर्व पर घर आया था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। औरंगाबाद के कंटेनर चालक की यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के हरदता गांव निवासी ओम उपाध्याय के पुत्र अजीत कुमार उर्फ भोलू(22) के तौर पर हुई है। हादसा शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मिर्जापुर जिला के कटका गोदाम के पास एनएच 19 पर हुई है। कंटेनर दिल्ली से कोलकाता लेकर जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर और खलासी सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर चाय पीने जा रहे थे। इस दौरान रोड क्रॉस करते सम तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। दोनों को रौंदते हुए कार कंटेनर में घुस गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों का बाहर निकाला। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले कागजात के आधार पर हुई पहचान ड्राइवर के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई। खलासी सरोज मेहता रोहतास जिला के सहार के रहने वाला थे। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। घर में मचा कोहराम ड्राइवर अजित के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता ओम उपाध्याय फर्नीचर का काम करते हैं। जबकि बड़ा भाई गोलू पढ़ाई करता है। गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आखिरी बार छठ महापर्व पर घर आया था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *