समस्तीपुर में केंद्रीय विद्युत भंडार केंद्र में बिजली का सामान चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने दीवार फांदकर अंदर घुसे पांच चोरों में से एक को पकड़ा, जबकि चार अन्य मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए चोर की पहचान दरियापुर निवासी मुसाय शाह के पुत्र ओम शाह(45) के तौर पर हुई है। मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पिछले 20-25 साल से अपने ससुराल दरियापुर में रहकर कबाड़ी का काम करता था। घटना जितवारपुर निजामत की है। पहले भी जेल जा चुका है भंडार सहायक सुभाष चंद्र पासवान ने मुफस्सिल थाने में चोरी को लेकर लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार ओम साह पहले भी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की सूचना परिवार के सदस्यों को दे दी गई है। समस्तीपुर में केंद्रीय विद्युत भंडार केंद्र में बिजली का सामान चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने दीवार फांदकर अंदर घुसे पांच चोरों में से एक को पकड़ा, जबकि चार अन्य मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए चोर की पहचान दरियापुर निवासी मुसाय शाह के पुत्र ओम शाह(45) के तौर पर हुई है। मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पिछले 20-25 साल से अपने ससुराल दरियापुर में रहकर कबाड़ी का काम करता था। घटना जितवारपुर निजामत की है। पहले भी जेल जा चुका है भंडार सहायक सुभाष चंद्र पासवान ने मुफस्सिल थाने में चोरी को लेकर लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार ओम साह पहले भी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की सूचना परिवार के सदस्यों को दे दी गई है।


